हर लड़की छू सकती है आसमान:प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड एक्ट्रेस और यूनिसेफ इंडिया की एम्बेसेडर प्रियंका चोपड़ा ने चंद्रपुर, महाराष्ट्र की महिलाओं और लड़कियों से मिलकर उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होने कहा कि, हर लड़की मे ऐसी ताकत है कि वह कामयाबी की हर बुलंदी छू सकती है। जरूरत है तो बस सहयोग और सही गाइडेंस की, जिसके लिए यूनिसेफ सराहनीय प्रयास कर रहा है।
प्रियंका इन्टरनेशनल यूथ दे के उपलक्ष्य मे प्रियंका यहाँ चंद्रपुर कि युवा महिलाओं से मिलने गई थीं। यहाँ यूनिसेफ बारक्लेज़ के साथ मिलकर ‘बिल्डिंग यंग फ्यूचर’ प्रोग्राम चला रहा है। प्रियंका पिछले 8 सालों से यूनिसेफ के उन प्रोग्राम्स का सहयोग कर रही हैं जिन्हें किशोरियों के लिए चलाया जा रहा है,। इस कार्यक्रम को स्थानीय तौर पर ‘दीपशिखा’ के नाम से जाना जाता है।
ग्लोबल पार्टनरशिप के तहत यह कार्यक्रम पिछड़े तबके कि योग्य किशोरियों के सहयोग के लिए चलाया जा रहा है। भारत मे इस प्रोग्राम के तहत युवा महिलाएं एक दूसरे से सहयोग से आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक रूप से सशक्त बन रही हैं।
चंद्रपुर कि लड़कियों से मिलने के बाद प्रियंका ने कहा कि लड़कियों मे इतनी क्षमता है कि अपने जीवन की दिशा बदल सकें, खुद का व्यवसाय करके देश की आर्थिक तरक्की मे योगदान दे सकें। यूनिसेफ और बारक्लेज़ का यह कार्यक्रम उनकी इसी कोशिश मे सहयोग के लिए चलाया जा रहा है।